फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

अशोक कुमार बने हजरतपुर इंस्पेक्टर, कई दरोगा इधर से उधर

Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
police
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एक बार फिर थानेदारों और दरोगाओं की तैनाती में बदलाव किया है। उन्होंने हजरतपुर में तैनात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार को भेजा गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर विनोद पाल को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से चंद्र प्रकाश शुक्ल इंस्पेक्टर क्राइम बनाकर कोतवाली भेजा गया है। कोतवाली में तैनात एसआई इंतजार हुसैन को उघैती, अमरपाल सिंह कचहरी चौकी, रुकुमपाल सिंह को इस्लामनगर, अवधेश कुमार को उझानी, महेश कुमार को सहसवान, वेदवीर सिंह को पुलिस लाइन, धनंजय पांडेय को आसफपुर चौकी इंचार्ज, राजेश कौशिक को म्याऊ चौकी प्रभारी, नरेंद्र सिंह को रुदायन चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने इनके समेत 35 दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed