फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

डॉ. ओपी सिंह नए एसएसपी, होंगे, संकल्प शर्मा का तबादला

Sat, 02 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
police
संकल्प शर्मा, एसएसपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एसएसपी संकल्प शर्मा का कानपुर में पुलिस उपायुक्त पद पर तबादला किया गया है। उनकी जगह गाजीपुर से डॉ. ओपी सिंह को बदायूं एसएसपी बनाकर भेजा गया है। बताते हैं कि कुछ समय पहले सीएम से मिले जिले के जनप्रतिनिधियों ने जिन अधिकारियों से तालमेल न होने की शिकायत की थी, उनमें एसएसपी संकल्प शर्मा का भी नाम था।
विज्ञापन

तेजतर्रार आईपीएस में शुमार एसएसपी संकल्प शर्मा 17 अगस्त 2020 को बदायूं आए थे। तब से वह नेताओं से दूरी बनाकर काम करते आ रहे थे। उन्होंने शुरुआती दौर में ही पुलिस विभाग में नेताओं के नजदीकी माने जाने वाले इंस्पेक्टर और दरोगाओं को भांप लिया था। इनमें से कई इंस्पेक्टरों को लाइन में लगा दिया। दो-चार इंस्पेक्टरों ने थानेदारी पाने के लिए नेताओं से सिफारिश कराई थी लेकिन एसएसपी ने उनकी बात नहीं मानी। आखिर तक कई इंस्पेक्टरों को चार्ज नहीं मिला। इसके अलावा कई नेताओं ने अपने हिसाब से काम कराने की कोशिश की लेकिन उनके मनमाफिक कार्य नहीं होने पर संकल्प शर्मा नेताओं के मन से उतर गए। पिछले समय कुछ नेताओं ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने जिले के कई अधिकारियों की शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि उनमें एसएसपी संकल्प शर्मा का नाम भी शामिल था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एसएसपी संकल्प शर्मा का कानपुर में पुलिस उपायुक्त के पद पर तबादला हो गया। अब उनकी जगह गाजीपुर से डॉ. ओपी सिंह को बदायूं एसएसपी बनाकर भेजा गया है। नए एसएसपी रविवार को बदायूं आकर चार्ज संभाल सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी। संवाद

डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed