फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested three men with cash during checking in Budaun

बैग में मिले 38.44 लाख रुपये: बदायूं में कार सवार तीन युवक गिरफ्तार, रकम को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात

Sun, 07 Jan 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 06:53 PM IST
सार

बदायूं जिले में शनिवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों से 38.44 लाख रुपये बरामद किए। तीनों युवक दिल्ली की एक कंपनी में काम करते हैं। गलत तरीके से किसानों से गन्ना खरीदकर मिल पर बेचते थे। 

विज्ञापन
Police arrested three men with cash during checking in Budaun
पकड़े गए आरोपी, रुपयों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में शनिवार रात किसानों से गन्ना खरीदने वाले तीन बिचौलिया पकड़े गए। उनके पास से 38.44 लाख रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह किसानों से बिना पर्ची से गन्ना खरीदकर यदु शुगर मिल को सप्लाई कर रहे थे। इसके लिए चीनी मिल उन्हें लगातार धनराशि भी उपलब्ध करा रही थी। पुलिस ने तीनों बिचौलियों और चीनी मिल के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीनों बिचौलियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
शनिवार रात फैजगंज बेहटा थाने में तैनात एसआई जगवीर सिंह और एसआई अली अब्बास पुलिस टीम के साथ ओरछी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार बिसौली की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने इशारा करके कार को रुकवा लिया। उसमें तीन लोग सवार थे। पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति के पास एक बैग रखा हुआ था। जब उस बैग को खोलकर चेक किया गया तो उसमें 38.44 लाख रुपये रखे हुए थे। 

विज्ञापन

दिल्ली की कंपनी में करते हैं काम 
इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम मुरादाबाद के थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी अविनाश सिंह, हरदोई के मोहल्ला हरदेवगंज निवासी शिखर अग्निहोत्री और संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी निवासी रजत चौधरी पुत्र अरविंद कुमार बताए। आरोपियों ने बताया कि वह ईसीएसओ ग्लोबल कंपनी नई दिल्ली में कार्य करते हैं। इसके मालिक अगम खरे और प्रतीक रावत हैं। 

बिना पर्ची के खरीदा था गन्ना 
वह तीनों यदु शुगर मिल बिसौली में तैनात कर्मचारी अनिल व अंकित को पर्ची देकर अकाउंट ब्रांच से रुपये लेकर आए हैं। उन्होंने मार्च 2023 में बिना पर्ची पर किसानों से गन्ना खरीदा था। यह उसका भुगतान है। ग्लोबल कंपनी और यदु शुगर मिल आपस में मिलकर धोखाधड़ी से किसानों से बिना पर्ची पर गन्ना खरीद कराती है। इसमें ग्लोबल कंपनी के मालिक अगम खरे, प्रतीक रावत और यदु शुगर मिल के मालिक व कर्मचारी सब मिले हुए हैं। उनके पास बरामद रुपयों का कोई साक्ष्य नहीं था। इस पर पुलिस ने उनके बताए अनुसार एफआईआर दर्ज कर तीनों बिचौलियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed