फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested three ganja smugglers in Budaun

Budaun News: पुलिस ने ककराला के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद

Mon, 11 Dec 2023 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 05:05 PM IST
सार

ककराला के रहने वाले तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। गांजे के जिले में सप्लाई करना था। उससे पहले ही पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Police arrested three ganja smugglers in Budaun
गांजा तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शहर कोतवाली पुलिस ने गांजा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों तस्कर ओडिशा से गांजा खरीदकर लाए थे। वह उसे ककराला ले जा रहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एसआई अनिल कुमार राणा और महेश पाल सिंह रविवार रात शहर और उसके आसपास इलाके में गश्त कर रहे थे। उनकी टीम गश्त करते हुए बाईपास पर आसरा आवास के नजदीक चौराहे पर पहुंची थी। तभी सरदार पटेल चौराहे की ओर से एक कार आती दिखाई दी। 
विज्ञापन


पुलिस को देख भागने लगे थे तस्कर  
पुलिसकर्मियों ने कार को चेक करने के लिए रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार हड़बड़ा गए। उन्होंने कार रोक ली लेकिन उससे उतरकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 30 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तस्करों ने अपने नाम ककराला निवासी फूल मियां पुत्र सद्दीक पठान, सोहेल पुत्र मुन्ने पठान और फरहान खान पुत्र रिहान खान बताए। उन्होंने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाए थे। वह ककराला ले जा रहे थे। जहां वह गांजा बेच देते लेकिन इससे पहले पकड़े गए।

उनसे बरामद गांजा की कीमत करीब 4.20 हजार बताई गई है। पुलिस ने उनकी कार कब्जे में लेकर सीज कर दी है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed