Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested fake inspector who had kidnapped potato traders for ransom in Budaun

Budaun News: पुलिस ने फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, फिरौती के लिए आलू व्यापारियों का किया था अपहरण

Sat, 18 Jan 2025 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 06:12 PM IST
सार

हापड़ निवासी कमल खुद को एसओजी का दरोगा बताता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बदायूं के आलू व्यापारियों का अपहरण किया था। उझानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested fake inspector who had kidnapped potato traders for ransom in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में तीन महीने पहले आलू व्यापारियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने फर्जी दरोगा कमल को गिरफ्तार किया है। हापड़ निवासी कमल ने खुद को एसओजी का दरोगा बताकर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हापुड़ जिले में नई मंडी गढ़ रोड स्थित गांव मुरादनगर निवासी कमल ने आलू व्यापारी ओमप्रकाश और राजू सिंह से हिसाब करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि कमल ने अपने साथियों की मदद से दोनों आलू व्यापारियों का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। 
विज्ञापन


दोनों व्यापारी उस वक्त आलू का बीज खरीदने के लिए हापुड़ गए थे। आलू व्यापारी ओमप्रकाश के बेटे को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने यहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों व्यापारियों को मुक्त करा लिया था, लेकिन अपहरणकर्ता मौके पर कार छोड़कर भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू व्यापारियों के अपहरण में शामिल हापुड़ जिले के कमल को पुलिस ने जिरौलिया के पास दबोच लिया। छानबीन में पता चला कि अपहरण के दौरान कमल ने खुद को दरोगा बताया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमल को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed