{"_id":"aafe30cf184c701aa63bef38b22a1803","slug":"police-accused-of-beating-a-thief-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से आरोपी चोर की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से आरोपी चोर की हालत बिगड़ी
बदायूं
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज कोतवाली में पुलिस के थर्ड डिग्री से आरोपी चोर हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में सिपाही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर रफू-चक्कर हो गए। परिवारीजन पुलिस कर्मियों को माहिर की हालत का जिम्मेदार मान कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने युवक को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
माहिर (28)अली पुत्र जहान खां को बुधवार शाम ककराला चौकी पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद उसे दातागंज कोतवाली ले जाया गया। बुधवार रात में ही गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। माहिर अली ने आरोप लगाया कि दातागंज कोतवाली में उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। दूसरी ओर, पुलिस माहिर अली पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल से साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ चोरी के कई मामले चल रहे हैं।
वर्जन-
माहिर को चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था, उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ। वह पहले से बीमार था, पिटाई से उसकी हालत नहीं बिगड़ी है। तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। -सौमित्र यादव, एसएसपी