फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pole broke due to collision with dumper, electricity supply of half of Kakrala remained disrupted for 10 hours

Budaun News: डंपर की टक्कर से खंभा टूटा, 10 घंटे गुल रही आधे ककराला की बिजली

Sun, 13 Oct 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pole broke due to collision with dumper, electricity supply of half of Kakrala remained disrupted for 10 hours
ककराला में बिजली का खंभा सही करते कर्मचारी। संवाद
ककराला। कस्बे में शनिवार की सुबह डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इससे आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। सूचना पर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दूसरा खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। इस कारण सुबह आठ बजे गई बिजली शाम छह बजे तक आ सकी। बिजली न होने की वजह से लोगाें को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कस्बे के मोहल्ला मियां खान की तिकुनिया के पास डंपर की टक्कर से बिजली का एक खंभा टूट गया। इससे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति शाम करीब छह बजे सुचारु हो सकी, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। खंभा टूटने से वार्ड 22, 23, 24, 25,7, 16, 18 की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह आठ बजे बिजली गुल होने के चलते लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। क्योंकि लोग अपने घरों में पानी भी उस समय तक नहीं भर पाए थे। ऐसे में लोग नलों पर लाइन लगाकर पानी भरते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed