{"_id":"6171b6cd88902a40f1220deb","slug":"poisoning-activated-in-buses-near-diwali-looted-two-passengers-badaun-news-bly463685098","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली नजदीक, बसों में सक्रिय हुए जहरखुरान, दो यात्रियों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली नजदीक, बसों में सक्रिय हुए जहरखुरान, दो यात्रियों को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिवाली नजदीक आते ही दिल्ली-बदायूं हाईवे की रोडवेज बसों में जहरखुरानी गैंग सक्रिय हो गए हैं। वह घर लौट रहे यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। बुधवार रात भी जहरखुरानी गिरोह ने दो यात्रियों को नशा देकर लूट लिया। सुबह दोनों बस स्टैंड के नजदीक बेहोश पड़े मिले। इस पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। शाम तक उन्हें होश नहीं आया था।
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर बुधवार रात दो यात्रियों को निशाना बनाया गया। बताते हैं कि दोनों यात्री बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक बेहोशी की हालत में पड़े। जब स्थानीय दुकानदारों ने उन्हें बेसुध पड़े देखा तो रोडवेज चौकी पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों यात्रियों के पास कोई सामान नहीं मिला। एक बैग में कुछ कपड़े जरूर रखे मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से और दिल्ली से आने वाली बसों के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कोई यह नहीं बता सका कि उन्हें कौन सी बस लेकर आई थी। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई और उन्हें भर्ती करा दिया। इधर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों यात्री किसी ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। यहां बता दें कि पिछले पंद्रह दिनों में दस लोगों को इसी प्रकार लूट का शिकार बनाया जा चुका है।
-
जहरखुरानों का शिकार बना शाहजहांपुर का युवक
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवक बेहोश पड़ा मिला। राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती युवक ने होश आने पर खुद को शाहजहांपुर का निवासी बताया।
विज्ञापन
योगेश कुमार (35) पुत्र रामबाबू दिल्ली में काम करता है। वह बुधवार रात में दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुआ। योगेश के मुताबिक रास्ते में उसे पड़ोस में सीट पर बैठे युवक ने चाय पीने को दी तो मना नहीं कर पाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसे यह भी नहीं पता लग पाया कि बस परिचालक ने उसे बाईपास पर कब उतारा। उसके पास बैग भी था जो नहीं मिला। बैग में रुपये और कपड़े थे। संवाद