बिसौली। हजरत भोले शाह उर्फ मील वाले दादा मियां के 33वें उर्स पर एक अजीमुश्शान मुशायरा का आयोजन किया गया। मुशायरा की अध्यक्षता मेला कमेटी सदर यासीन बेग ने व संचालन आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदर डॉ. हिलाल बदायूंनी ने किया।
बृहस्पतिवार की रात को एक भव्य मुशायरा का आयोजन किया गया, जिसमें तालिब हमीद रामपुरी ने कहा कि करो न फिक्र किसी बात की मेरे बच्चों, मैं जानता हूं तुम्हें कैसे पालना है मुझे। दिल्ली से आई वेदरिचा माथुर ने कहा पिताश्री आप मेरे राग हैं अनुराग हैं, आप मेरे साथ हो मेरे अहोभाग हैं। मशहूर हास्य कवि अनगढ़ सम्भली ने पढ़ा, ऐसा किया मजाक मेरी जिंदगी के साथ, छोटी दिखा के अक्द कराया बड़ी के साथ। इस दौरान पूरनपुर से आई शायरा सुल्तान, शायर शमशाद अलीनगरी, डॉ. हिलाल बदायूंनी ने भी शायरी पढ़ी। कार्यक्रम के अंत में दरगाह के खादिमों व कमेटी पदाधिकारियों ने सभी शायरों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष यासीन बेग, उपाध्यक्ष जाकिर अली, महशर अली, चुन्नू सैफी व राशिद अब्बासी आदि मौजूद रहे।