फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pmgsy roads should have more funds

पीएमजीएसवाई की सड़कों को छह करोड़ की दरकार

Wed, 13 Jan 2016 06:23 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 13 Jan 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत करीब 90 किमी 25 सड़कों के निर्माण के लिए 28 करोड़ की स्वीकृति हुई थी। पिछले तीन सालों में टुकड़ों में धन मिलने के कारण लंबे समय तक यह सभी सड़कें उखाड़ दी गईं थीं। इन सभी सड़कों को उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण होना था। इसके लिए पीएमजीएसवाई के कार्य की समीक्षा में इन  सड़कों के शीघ्र निर्माण के लिए कहा जाता रहा। विभाग हमेशा केंद्र सरकार से धन मिलने की बात करता रहा। टुकड़ों में जैसे-जैसे धन मिलता रहा, वैसे-वैसे  सड़कों को निर्माण होता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सात सड़कें निर्माणधीन हैं। इन सड़कों के लिए छह करोड़ की दरकार है। इस संबंध में विभाग ने जिलाधिकारी को भी समीक्षा के दौरान जानकारी दी है। पिछले दिनों  जिलाधिकारी द्वारा शासन और शासन द्वारा केंद्र सरकार को इस योजना के तहत  धन आवंटन को कहा गया है। बावजूद अभी इन सड़कों को धन नहीं मिला है। इसकी वजह से सभी सात सड़कें अधर में लटकी हुई हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने वर्ष 2013 से टुकड़ों में धन दिया। जैसे-जैसे धन मिलता रहा। योजना के तहत सड़कों का निर्माण होता रहा, जो सड़कें रह गई हैं। उनके लिए डीएम और शासन स्तर से मांग पत्र भेजा जा चुका है। धन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके माथुर, जेई, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed