फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PM met the dirt pile engaged in extensive village Jrata

समग्र गांव जरैठा में डीएम को लगे मिले गंदगी के अंबार

Thu, 04 Feb 2016 12:13 AM IST
जरीफनगर (बदायूं)
जरीफनगर (बदायूं) Updated Thu, 04 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 दहगवां ब्लाक के समग्र गांव मुस्तफाबाद जरैठा का डीएम ने निरीक्षण किया। वित्तीय वर्ष 2014-15 में जरैठा में 45 गरीबों को लोहिया आवास दिए तो गए, लेकिन पात्रता सूची में नामजद कई अतिगरीबों का आवास आवंटन में ध्यान नहीं रखा गया। इस पर डीएम शंभू नाथ ने ग्राम पंचायत अधिकारी महिपाल को कच्ची दीवारों के सहारे छप्पर डालकर गुजर बसर करने वाले अति गरीबों की सूची तैयार कराके उपलब्धता के आधार पर लोहिया एवं इंदिरा आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गांव के विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन के दौरान पाया कि तालाब की खुदाई तो कराई गई, लेकिन तालाब में न तो पानी था और न ही उसके चारों ओर पौधा रोपण कराया गया। साथ ही कटीले तार की बैरीकेडिंग भी नहीं हुई। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि तालाब का वास्तविक जीर्णोद्धार कराया जाए। डीएम और सीडीओ ने गांव के सीसी रोड निर्माण और लोहिया आवास शौचालयों के निर्माण की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से शौचालय में शौच जाने और शौचालय की साफ.सफाई के लिए कहा। गांव में कूड़ा कचरा देख डीएम ने पूछा सफाईकर्मी नहीं आता? ग्रामीणों के मना करने पर ग्राम सचिव को निर्देशित करते हुए लापरवाह सफाईर्मी को निलंबित करने को कहा। कहा कि सफाई कर्मियों की फर्जी हाजिरी नहीं लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य से संतुष्ट नजर आए। प्रश्नों के सही जवाब देने पर बच्चों को नगद पुरस्कार दिया। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नेपाली बाबू सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों के लोहिया गांव वासियों से अच्छे संबंध बनाने के लिए कहा। नेडा को सोलर लाइट लगाने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि बीपीएल सूची में दर्ज गरीबों को लोहिया आवास से वंचित करने वाले सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed