फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Playing with the lives of young children, the wire connected to the transformer is installed in the school itself

Budaun News: नौनिहालों की जान से खिलवाड़, स्कूल में ही लगा है ट्रांसफार्मर से जुड़ा तार

Fri, 07 Jul 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Playing with the lives of young children, the wire connected to the transformer is installed in the school itself
प्राथमिक स्कूल सोई में पानी में लगे तार के बीच गुजरता बालक। संवाद
बारिश के दौरान प्राथमिक स्कूल सोई में हो जाता है जलभराव, तार भी डूब जाता है पानी में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है लेकिन यहां बच्चों की जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ती या फिर यूं कहें कि जानकार भी जिम्मेदार देखना नहीं चाहते। हादसा होने पर कुछ दिनों शोर मचता है और फिर सब पहले जैसा हो जाता है। कुछ ऐसे ही बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है सोई के प्राथमिक विद्यालय में। जहां दीवार से सटे रखे ट्रांसफार्मर का सपोर्टिंग तार स्कूल के अंदर लगा दिया है। इससे समय-समय पर चिंगारी भी छूटती रहती है।
ब्लॉक वजीरगंज के प्राथमिक स्कूल सोई में बच्चे खतरे के बीच पढ़ने जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह हैं। दरअसल इस स्कूल की स्थिति बेहद खराब है। स्कूल के मुख्यद्वार पर बारिश के कारण अक्सर पानी भर जाता है। मुख्यद्वार के नजदीक ही बिल्कुल दीवार से सटा विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है जिसका सपोर्टिंग तार स्कूल के अंदर है।
विज्ञापन

बारिश में यह तार पानी से होकर गुजरता है और यहीं से होकर बच्चे भी स्कूल आते-जाते हैं। बच्चे इसे पकड़ भी लेते हैं। इसमें अर्थिंग भी हो जाती है, ऐसे में यह तार कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। स्टाफ का कहना है कि कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बारिश के मौसम में किसी भी दिन बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई बार कर चुके शिकायत, सुनवाई नहीं
स्कूल की प्रधानाध्यापिका कल्पना रानी का कहना है कि उन्हें इस स्कूल में मई में 11 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान, ब्लॉक के अधिकारियों के अलावा विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। वह बताती हैं कि स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं। वे अक्सर तार को पकड़ते हुए निकलते हैं। इस समय बारिश में यहां पानी भरा है और तार पानी में डूबा है। यदि किसी दिन तार में करंट आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

-
बीईओ के अलावा पावर काॅरपोरेशन के अधिकारियों से बात की जाएगी। कोशिश करेंगे कि ट्रांसफार्मर स्कूल से दूर किसी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाए, साथ ही जो तार विद्यालय के अंदर है, उसे हटवाया जाएगा।
- स्वाति भारती, बीएसए

प्राथमिक स्कूल सोई में पानी में लगे तार के बीच गुजरता बालक। संवाद

प्राथमिक स्कूल सोई में पानी में लगे तार के बीच गुजरता बालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed