फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Players will also 'I Will Waet' appeal

खिलाड़ी भी करेंगे ‘आई विल वाेट’ की अपील

Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Players will also 'I Will Waet' appeal
खिलाड़ी भी करेंगे ‘आई विल वाेट’ की अपील - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीएम पवन कुमार ने खिलाड़ियों को इस मुहिम से जोड़ा 
 विधानसभा सामान्य निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए ‘आई विल वाेट’ के लिए खिलाड़ी भी मतदाताओं को जागरूक करने की अपील करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की और खिलाड़ियों को ‘आई विल वाेट’ शामिल करते हुए कहा कि पूर्ण सफलता तभी प्राप्त होगी जब प्रत्येक नागरिक स्वयं जागरूक होकर दूसरे वोटर्स को जोड़ेगा। 

डीएम ने कहा कि आई विल वोट कार्यक्रम को लोकतंत्र का महोत्सव बनाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के साथ लगभग सौ स्कूली बच्चों द्वारा एक विशाल रंगोली भी बनाई जाएगी। नगर के संभ्रांत नागरिकों, स्कूली बच्चों, एनसीसी, होमगार्ड्स और जिला स्तरीय अधिकारियों की मानव श्रृंखला बनाकर बैंड बाजे सहित शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च पास्ट कर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। हैलोजन बैलून भी लगाए जाएंगे। पतंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसके साथ अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस मौके पर स्वीप प्रभारी जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सिंह सहित तमाम खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed