Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Players brought laurels to the district by winning 15 medals at the state level.

Budaun News: खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर 15 पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

Tue, 03 Nov 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Players brought laurels to the district by winning 15 medals at the state level.
34 वीं मास्टर्स (ओपन) एथलेटिक्स चैंपियनशिप मेडल जीतने के बाद मेडल के साथ मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत
बदायूं। लखनऊ विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में 31 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित 34वीं मास्टर्स (ओपन) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते। टीम ने 7 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स सचिव व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रामदास यादव के नेतृत्व में जिले की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। पदक विजेताओं में सरोजनी गुंजियाल, प्रभारी प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय देवी नगला कादरचौक ने गोला फेंक में स्वर्ण, ट्रिपल जंप में स्वर्ण और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

संगीता देवी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय गुड़िया सहसवान ने ट्रिपल जंप में गोल्ड, 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। भारती मौर्य, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय तेहरा ने 5 किमी और 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। भाग्यवती यादव, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेनी नगला ने 5 किमी और 400 मीटर दौड़ में कांस्य और ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदास यादव ने 5 किमी दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। राजीव यादव ने 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

विजेता खिलाड़ियों को बाबा दीन चौधरी प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष ने मेडल पहनकर सम्मानित किया। बीएसए नवीन कुमार ने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed