{"_id":"581202014f1c1b2f77bc4a79","slug":"play-ground-will-renovate","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी के प्ले ग्राउंड का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी के प्ले ग्राउंड का होगा सुंदरीकरण
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे केंद्रीय विद्यालय के प्लेग्राउंड का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस बारे में डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के प्लेग्राउंड में स्टॉफ कर्मियों के साथ बैठक की। इसके बाद डीएम ने कक्षाओं का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए कहा।
शेखूपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में डीएम पवन कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें इंचार्ज प्रधानाचार्य एएच फारुख ने विद्यालय प्रबंध समिति के समक्ष विद्यालय में रंगाई, पुताई, वॉल पेंटिंग, खेल के मैदान का सुंदरीकरण कराने, जेनरेटर और इन्वर्टर खरीदने सहित कई प्रस्ताव रखे। इन पर डीएम ने स्वीकृति प्रदान की। डीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने एलईडी बल्ब खरीदने और स्टाफ र्क्वाटर की मरम्मत और सुरक्षा कर्मियों के लिए नवीन शौचालय का निर्माण कराने की भी स्वीकृति प्रदान की है। निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों के साथ-साथ शैक्षिक गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर और क्लास रूम, लैब, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कई सदस्य मौजूद रहे।