फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Plans to take advantage of Provide for online registration

योजनाओं का लाभ लेने के  लिए कराएं ऑनलाइन पंजीकरण

Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  Updated Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Plans to take advantage of Provide for online registration
ख्‍ाेती - फोटो : अमर उजाला
डीएम बोले, कम पानी वाली फसलों पर दें अधिक ध्यान
विज्ञापन

रबी गोष्ठी और किसान मेला का फीता काटकर किया उद्घाटन

जनपद के किसानों को रबी की फसल के लिए खाद, बीज, रसायन और उर्वरकों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कृषक नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी से खेती कर अधिक लाभ उठा सकते हैं। किसान शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। यह बाते रबी गोष्ठी और किसान मेले में पहुंचे डीएम ने कही।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रबी गोष्ठी और किसान मेले का जिलाधिकारी पवन कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। डीएम ने कहा कि जनपद में अधिक जल दोहन के कारण पांच ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं, इसलिए किसानों को कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी किसानों के साथ हैं। किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती कर गत वर्ष के सापेक्ष रबी फसलों में अधिक उत्पादन करें। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के के लिए कृषकों को सर्वप्रथम ऑनलाइन पंजीकरण के बाद विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कृषि कार्यालय में आवेदन करना होगा। अनुदान पहले आओ- पहले पाओ के सिद्धांत पर देने की व्यवस्था है। कहा कि किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जानकारियों को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि प्रश्न कर अपनी शंकाओं का समाधान भी करना चाहिए। उन्होंने बताया सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकेनाइजेशन योजनातंर्गत मानव चलित यंत्रों में ड्रम सीडर पर 1500 रुपये, हस्तचलित चारा काटने की मशीन पर 2500 रुपये, ओसाई पंखा 1500 रुपये, हस्तचलित स्प्रेयर, ग्रासवीड स्लेशर पर 600-600 रुपये और शक्ति चलित कृषि यंत्र में जीरोटिल सीडड्रिल 15000 रुपये, मल्टीक्राप प्लांटर 19000 रुपये, लेजर लेंड लेबलर 63000 रुपये, रोटावेटर 35000 रुपये, रेज्ड वैड प्लांटर 15000 रुपये, हैप्पी शीडर 35000 रुपये और पोटेटो प्लांटर 15000 रुपये, कस्टम हायर केंद्र की स्थापना पर 40 प्रतिशत तथा फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत अनुदान दिए जाने व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों को मृदा परीक्षण अवश्य कराना चाहिए। इससे न केवल फसलों का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किस खाद और उर्वरक की आवश्यकता है? इसकी भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उनलब्ध कराई जा रही जानकारियों का किसानों को अवश्य लाभ लेना चाहिए। 
 
डीएम ने किया कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण
बदायूं। किसान मेला और रबी गोष्ठी में गन्ना, पशु चिकित्सा, उद्यान, मत्स्य, भूमि एवं जल संरक्षण और वन एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपने- अपने विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गईं। संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी पवन कुमार और सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने एक-एक स्टाल पर जाकर निरीक्षण किया। विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने- अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। उझानी स्थितकृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया। 

 
63 लाभार्थियों हुए लाभान्वित
बदायूं। मेला में जिलाधिकारी पवन कुमार और सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने 30 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और ग्रामीण स्वरोजगार योजना अंतर्गत प्रशिक्षित औषधि फसलों के 15 लाभार्थियों और साफ्ट ट्वॉयज की 15 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। पशु पालन विभाग के तीन लाभार्थियों को आत्मा योजना अंतर्गत चारा बीज किट वितरित की। पंजाब नेशनल बैंक अंबियापुर की शाखा द्वारा 05, दातागंज शाखा 07, म्याऊं 06, कछला 05 एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की नेकपुर शाखा 01, बदायूं शाखा 06 कुल 30 लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed