फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pisnhari, Jrifnagr and The stadium will be in Durgpur

पिसनहारी, जरीफनगर और दुर्गपुर में बनेंगे स्टेडियम

Sat, 27 Feb 2016 08:56 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 27 Feb 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Pisnhari, Jrifnagr and The stadium will be in Durgpur

विज्ञापन
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि राजीव गांधी खेल योजना के तहत दहगवां ब्लाक के ग्राम दुर्गपुर जरीफनगर में आठ एकड़ और आसफपुर ब्लाक के ग्राम पिसनहारी में छह एकड़ भूमि में ग्रामीण स्टेडियम बनाया जाएगा।
शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित बहेड़ी स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विजयी प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने पुरस्कार वितरण किए। इस दौरान उन्होंने ये घोषणा भी की। प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिका वर्ग की 100  मीटर दौड़ में अख्तरी प्रथम, ऋतु द्वितीय तथा पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रेमलता प्रथम, सुनीता यादव द्वितीय, रेशम  तृतीय, 800 मीटर दौड़ में प्रेमलता प्रथम, अख्तरी द्वितीय, महारानी तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में प्रेमलता प्रथम, सुनीता यादव द्वितीय,  अख्तरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की लंबी कूद में मानसी ने प्रथम, मीना सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में बालिका वर्ग की टीना गुप्ता प्रथम, शिवानी द्वितीय और बृजा ने तीसरा स्थान  प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लाक अंबियापुर ने प्रथम और ब्लाक इस्लामनगर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम, प्रमोद पाल द्वितीय, योगेंद्र पाल तृतीय, 400 मीटर दौड़ में योगेंद्र पाल प्रथम, कमल कांत तिवारी द्वितीय, विपिन कुमार तृतीय, 800 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम, शिवओम द्वितीय, कमल कुमार तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में महेंद्र कुमार प्रथम, भूपनेश द्वितीय, धर्मेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर लंबी दौड़ में जितेंद्र कुमार ने प्रथम, धर्मेंद्र कुमार ने दूसरा और धीरेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बालक वर्ग की लंबी कूद में अक्षय माहेश्वरी प्रथम, कमल कांत द्वितीय और प्रमोद तृतीय रहे। गोला फेंक मे अहिद खां ने प्रथम, ओमवीर ने द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह मनराल ने सीडीओ  को शाल ओढ़ा और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी गोपाल राम, राहुल कुमार चौबे, एमपी सक्सेना, ज्योति सक्सेना, बुधपाल शर्मा, परवेज गाजी सहित अन्य कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed