फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pipeline burst in Pankha Road market, water flowing on the road

Budaun News: पंखा रोड बाजार में पाइप लाइन फटी, सड़क पर बह रहा पानी

Fri, 14 Feb 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pipeline burst in Pankha Road market, water flowing on the road
उझानी में पंखा रोड पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गड्ढे में भरा पानी। संवाद
उझानी। पेयजल योजना के द्वितीय चरण में नई पाइप लाइन बिछाए जाने के दौरान फावड़ा लगने से पुरानी पाइप लाइन फट गई। इससे देर रात पानी सड़क पर बहता रहा। सुबह पाइप लाइन की मरम्मत कर इसे ठीक किया गया। 12 घंटे तक आसपास के घरों के लोग पेयजल के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

जल निगम की शाहजहांपुर यूनिट की देखरेख में नई पाइप लाइन बिछाए जाने का काम तीन महीने पहले शुरू हुआ है। इसके तहत तीन-चार दिन पहले पंखा रोड पर नई पाइप लाइन के लिए सड़क किनारे खोदाई की गई थी। खोदाई के दौरान बृहस्पतिवार शाम पुरानी पाइप लाइन में फावड़ा लग गया। फावड़ा लगते ही पाइप से पानी की धारा फूट गई। देर रात तक पानी सड़क किनारे बहता रहा।
विज्ञापन

जल निगम की कार्यदायी संस्था से जुड़े मजदूरों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन रात में ही ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वह ठीक नहीं कर पाए। शुक्रवार सुबह मजदूर फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन दुरुस्त कर दी। इलाके के लोगों में चंद्रमोहन और रंजीत ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार करीब नौ बजे तक घरों में पेयजल नहीं पहुंचा। इसके चलते कई लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। पेयजल सप्लाई शुरू होने पर ही उन्हें राहत मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी में भी लीक हुई पेयजल की पाइप लाइन
उझानी की पंजाबी कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक ही लीकेज की वजह से नालियों में पानी बहता नजर आया। कॉलोनी निवासी लोगों ने शुक्रवार सुबह पालिका के जलकल प्रभारी को पाइप में लीकेज से अवगत कराया। इसके बाद कर्मचारी मजूदरों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे की खोदाई कराके मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। बताते हैं कि लीकेज ज्यादा नहीं थी, सो पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed