फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pilgrim's car hits divider, six injured

Budaun News: जायरीन की कार डिवाइडर से टकराई, छह घायल

Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim's car hits divider, six injured
उझानी। बुलंदशहर में आयोजित उर्स में शामिल होकर घर लौट रहे पीलीभीत निवासी जायरीन की कार सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग समेत छह जायरीन घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास हुआ। पीलीभीत में शेर मोहम्मद इलाके के निवासी जायरीन निजी वाहन से बुलंदशहर उर्स में शामिल होने गए थे। लौटते में विपरीत दिशा से कुत्ता सड़क पर आ जाने के बाद चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

जायरीन की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया। घायल मुशाहिद (22), मोहम्मद अहमद (50), हामिद (30), आबिद अली (62) और ताज मोहम्मद (45) समेत छह लोग घायल हो गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि घायलों में दो जायरीन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार समेत तीन घायल

सैदपुर। शुक्रवार पूर्वाह्न में एमएफ हाईवे पर सैदपुर चौराहे से गुजरते समय बरेली निवासी कार चालक प्रशांत सिंह की कार, बाइक सवार से टकरा गई। हादसे में वजीरगंज निवासी आसिफ (25), उसके दादा उस्मान (62) और ई-रिक्शा चालक अब्दुल सत्तार (58) घायल हो गए। बाइक सवार अपने दादा के साथ सैदपुर नई बस्ती में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed