फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup ran over two students going to take exam, one died

Budaun News: परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 16 Mar 2023 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup ran over two students going to take exam, one died
(15 बीडीएन-21)मृतक हेमंत सक्सेना का फाइल फोटो।
- कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड पर गांव नेता झुकसा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- एलएलबी की परीक्षा देने बरेली जा रहे थे हेमंत और अजय सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। परीक्षा देने बरेली जा रहे एलएलबी के दो छात्रों को सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र में गांव नेता-झुकसा के पास हुआ। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।



बुुधवार को दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी 25 वर्षीय हेमंत सक्सेना पुत्र दिनेश सक्सेना और मोहल्ले का ही उसका दोस्त 26 वर्षीय अजय सक्सेना पुत्र गेंदनलाल एलएलबी की परीक्षा देने बरेली जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेता झुकसा के पास बरेली से सब्जी भरकर दातागंज आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को रौंद दिया। चूंकि रोड की दशा बेहतर है इसलिए पिकअप चालक काफी रफ्तार में था। यही तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अजय को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हेमंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर फरार हुए चालक को पुलिस ने कुछ देर बाद हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि पिकअप चालक सो गया हो वह काफी दूर से देख रहे थे कि पिकअप लहराती हुई आ रही थी। इस संबंध में एसएचओ सौरभ सिंह का कहना है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पिकअप और चालक दोनों पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed