{"_id":"68fe7a44a96a5c9b210267e8","slug":"pickup-crushes-bike-three-people-including-couple-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-149687-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप ने बाइक को रौंदा, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप ने बाइक को रौंदा, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
घायल राहुल कुमार। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव नगला डल्लू चौराहे के निकट रविवार की दोपहर इस्लामनगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी बाइक सवार राहुल कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वह रविवार की दोपहर गांव सरैरा बाइक से अपने फूफा राजपाल सिंह को देखने जा रहे थे। पिछले दिनों वे एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी बाइक पर पीछे उनकी विवाहिता बहन नेहा एवं पत्नी विनीता बैठी थीं।
जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित नगला डल्लू चौराहे के पास पहुंची, तभी इस्लामनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।