फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup collides with bike, chaat vendor dies, one critical

Budaun News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चाट विक्रेता की मौत, एक गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with bike, chaat vendor dies, one critical
मृतक मोनू पाली। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रविवार की दोपहर विधायक आशुतोष मौर्य के पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाट विक्रेता की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या एक निवासी मोनू (19) पुत्र प्रेमपाल और लालाराम बाइक से गांव खैरी की ओर से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर जमा हुए लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रास्ते में मोनू ने दम तोड़ दिया, जबकि लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मोनू तहसील गेट पर चाट-पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed