फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup and postal parcel canter clashed, two including a woman died

पिकअप और डाक पार्सल कैंटर भिड़े, महिला समेत दो की मौत

Wed, 15 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pickup and postal parcel canter clashed, two including a woman died
बबलू फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। दातागंज-बदायूं रोड पर फरीदपुर गांव के नजदीक मंगलवार सुबह एक पिकअप और डाक पार्सल कैंटर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप के हेल्पर बबलू और महिला यात्री मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त काफी संख्या में सवारियां भरकर एक पिकअप बदायूं से दातागंज जा रही थी। उसमें सवार लोग उस दौरान अलग-अलग स्थानों से दातागंज जा रहे थे। पिकअप दातागंज-बदायूं रोड पर फरीदपुर गांव के नजदीक पहुंची तो दातागंज की ओर से आ रहे डाक पार्सल वाहन और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री स्वयं ही पिकअप से बाहर निकल आए। कुछ यात्री में उसमें फंसे रह गए। उस दौरान रोड से गुजर रहे वाहनों के ड्राइवरों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों की मदद से घायलों को पिकअप से निकाला।
विज्ञापन

तब तक पिकअप के हेल्पर दातागंज के खानपुर दया निवासी बबलू (40) और यात्री मिथलेश (45) पत्नी कुंवरपाल निवासी गांव वसूपुरा सोरों जिला कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में मिथलेश की बेटी काजल (18), समरेर निवासी भूरे, डहरपुर निवासी आगेश, सदर कोतवाली निवासी नदीम, समरेर निवासी उमर, प्रसिद्धपुर निवासी राहुल शर्मा, सराय पिपरिया निवासी यादराम, अन्नी निवासी राकेश, परा मोहल्ला निवासी आसू और वजीरगंज निवासी ग्रीश घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। उसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर के समय उनके पोस्टमार्टम करा दिए गए। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर भागने में सफल रहे। पुलिस ने हादसे के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से बेटी के घर जा रही थी मिथलेश
इस हादसे में जान गंवाने वाली मिथलेश मूल रूप से वसूपुरा कोतवाली सोरों जिला कासगंज की रहने वालीं थीं लेकिन वह तुगलकाबाद नई दिल्ली में रहकर काम करतीं थीं। उनका परिवार भी वहीं रहता है। दातागंज में उनकी बेटी खुशबू ब्याही है। मिथलेश छोटी बेटी काजल के साथ खुशबू के घर जा रही थी लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
खरीदारी करके लौट रहे ग्रामीण की मार्ग दुर्घटना में मौत
बदायूं। सोमवार रात कादरचौक इलाके में बाजार से खरीदारी करके लौट रहे रामऔतार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जब देर रात तक वह नहीं लौटे तो परिवार वाले उन्हें खोजने निकले। वहां सिमरा और लभारी के बीच उनका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी 45 वर्षीय रामऔतार खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सोमवार शाम रामऔतार कादरचौक की बाजार घरेलू सामान की खरीदने आए थे। खरीदारी करने के दौरान उन्हें समय ज्यादा लग गया। इससे वह घर लौटते समय लेट हो गए। परिवारवालों के मुताबिक वह देर रात पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान लभारी और सिमरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

देर रात उनके परिवारवाले उन्हें खोजने के लिए निकले तब सड़क पर उनका शव पड़ा मिला। परिवारवालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने रामऔतार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर के समय उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल उन्हें किस वाहन ने टक्कर मारी थी। अभी इसका पता नहीं चला है। संवाद

मिथलेश फाइल फोटो। संवाद

मिथलेश फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed