फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup and bike collide, one dead, another injured

Budaun News: पिकअप और बाइक में टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pickup and bike collide, one dead, another injured
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में पेट्रोल पंप से डीजल लेकर जा रहे दो बाइक सवारों को रोड पार करते समय पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली ले जाते समय एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव कुतुबपुर थरा निवासी इरशाद पुत्र अमानत, बाबू पुत्र नसरुद्दीन बरेली-बदायूं मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने आए थे। डीजल लेने के बाद दोनों बाइक से रोड पार कर रहे थे। तभी से बदायूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक पिकअप को लेकर थाने पहुंच गया। परिजन दोनों को उपचार के लिए बरेली लेकर जा रहे थे। रास्ते में इरशाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed