फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup and auto collide, one dead and four injured

Budaun News: पिकअप और ऑटो की टक्कर, एक की मौत-चार घायल

Fri, 18 Apr 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pickup and auto collide, one dead and four injured
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। स्रोत-वीडियोग्रैब
सिलहरी। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में दातागंज रोड पर आमगांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे पिकअप वाहन और ऑटो में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


दातागंज कस्बे के मोहल्ला आर्य समाज गली 15 निवासी राजीव गुप्ता (45) पुत्र प्रेम चंद्र गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर घर जाने के लिए दातागंज तिराहे से एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में अन्य यात्री भी सवार थे। ऑटो स्टैंड से चलकर दातागंज की तरफ जा रहा था। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आमगांव के पास करीब एक बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की ऑटो से टक्कर हो गई। इससे ऑटो पलट गया और राजीव गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, हेमसिंह (50) पुत्र खूबी सिंह निवासी मूसाझाग, नरेंद्र सिंह (40) पुत्र रनवीर सिंह, ओमपाल यादव (38) पुत्र नेत्रपाल निवासी मूसाझाग, ओमवीर पुत्र जसवंत निवासी थालिया नगला घायल हो गए। राहगीरों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। स्रोत-वीडियोग्रैब

सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। स्रोत-वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed