फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   photo viral

दुष्कर्म के आरोपी की भाजपा नेता के साथ फोटो वायरल

Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
photo viral
बदायूं। मूसाझाग इलाके की जिस युवती ने डेयरी संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके सोशल मीडिया पर एक भाजपा नेता के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इस पर तमाम लोग भाजपा नेता को कार्रवाई कराने से रोकने को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। तो वहीं पीड़िता ने भी भाजपा नेता पर पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पहले मूसाझाग इलाके की पीड़िता ने गुलड़िया निवासी डेयरी संचालक पर आपत्तिजनक फोटो खींचने और वीडियो बनाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने थाना पुलिस को तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उसे आश्वासन दिया गया कि इस मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। पुलिस को यह मामला टालते हुए करीब बीस दिन होने जा रहे हैं। इसके बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मंगलवार को भी पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। उसने एसएसपी, डीआईजी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद से सोशल मीडिया पर आरोपी के फोटो वायरल होना शुरू हो गए। उन फोटो में आरोपी के साथ एक भाजपा नेता भी दिख रहे हैं। जिसमें आरोपी भाजपा नेता का स्वागत करता हुआ दिख रहा है। इस पर सोशल मीडिया से जुड़े तमाम लोग टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं फोटो वायरल होने पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वैसे तो मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर हैं लेकिन यहां उसके साथ गलत होने के बावजूद रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। उसने भाजपा नेता को जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed