फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pharmacist trapped in extortion in the name of medical sent to original place of posting

Budaun News: मूल तैनाती स्थान पर भेजा गया मेडिकल के नाम पर वसूली में फंसा फार्मासिस्ट

Fri, 01 Mar 2024 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist trapped in extortion in the name of medical sent to original place of posting
बदायूं।मेडिकल मुआयना के नाम पर महिला से छह हजार रुपये वसूली के आरोपों में फंसे फार्मासिस्ट हरपाल को उसके मूल तैनाती के स्थान कादरचौक सीएचसी पर भेज दिया गया। वह चार साल से जिला अस्पताल से संबद्ध था।
विज्ञापन

मंगलवार को अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी निवासी सोमवती से मेडिकल मुआयना में धाराएं बढ़ाने के नाम पर छह हजार रुपये की वसूली और बाद में सामान्य मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर इमरजेंसी में काफी हंगामा हुआ था। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने वार्ड व्बाय दीक्षित कुमार उर्फ डीके और राजू को निलंबित कर दिया था। जांच के लिए डॉ. अमित वाष्र्णेय के निर्देशन में तीन सदस्यों की कमेटी ने बीते दिन ही फार्मासिस्ट और डॉक्टर के बयान लिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया फार्मासिस्ट हरपाल सिंह पर लगे आरोप काफी हद तक सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि हरपाल सिंह समेत दोनों वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को भी गुमराह किया था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट की संबद्धता खत्म कर दी गई है। मूल रूप से शेखूपुर सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट तनवीर की संबद्धता खत्म करने के लिए भी लिखा गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed