{"_id":"6609c5e99e2dd8f6340f7cc6","slug":"pharmacist-removed-from-emergency-on-charges-of-negligence-badaun-news-c-123-1-sbly1018-116119-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लापरवाही के आरोप में इमरजेंसी से फार्मासिस्ट हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लापरवाही के आरोप में इमरजेंसी से फार्मासिस्ट हटाया
विज्ञापन
बदायूं। इमरजेंसी में डयूटी करते आ रहे फार्मासिस्ट शाकिर अली को लापरवाही के आरोप में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने वहां से हटाकर एआरवी कक्ष में डयूटी लगाई है। इससे पहले सीएमएस ने मेडिकोलीगल के नाम पर छह हजार रुपये लेने के आरोपी में दो कर्मचारियाे को निलंबित कर दिया था।
इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल के नाम पर वसूली न कर सके इसके लिए सीएमएस सख्त दिख रहे हैं। वहीं सट्टा लगाने के आरोप में जेल जाने वाले कर्मचारी ह्रदेश को भी निलंबित किया जा चुका है। शनिवार को सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि उनको कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इमरजेंसी में डयूटी कर रहे शाकिर अली अपनी मर्जी से डयूटी करने आते हैं और जब मन होता है तब वहां से चले जाते हैं। घोर लापरवाही को देखते हुए उन्हें इमरजेंसी वार्ड से हटा दिया है । वहीं फार्मासिस्ट इमित्याज अहमद को डॉ. जीके गुप्ता के साथ इमरजेंसी डयूटी करने का आदेश दिया है।