{"_id":"652301e594fc0cb4560ee134","slug":"petrol-pump-employee-goes-missing-after-embezzling-lakhs-of-rupees-badaun-news-c-123-1-bdn1005-5643-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लाखों रुपये हड़पकर पंट्रोल पंप कर्मचारी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लाखों रुपये हड़पकर पंट्रोल पंप कर्मचारी लापता
Mon, 09 Oct 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
वजीरंगज। एमएफ हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी ने कागजों में हेरफेर कर व साथियों को भरोसे में लेकर लाखों रुपये हड़प लिए और लापता हो गया। मामले की छानबीन अंदरखाने चल रही थी जब पूरा मामला खुलकर सामने आया तो पंप मालिक रवि अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बे के मोहल्ला बनिया में रहने वाला एक युवक सालों से बिसौली निवासी रवि अग्रवाल के पेट्रोल पंप पर बतौर कर्मचारी था। पुराना होने के कारण पंप मालिक भी उस पर विश्वास करते थे। पंप का लेखा-जोखा युवक के ही हाथों में था। बताया जा रहा है कि युवक किसी गलत लत का शिकार हो गया और बहुत सारे रुपये गंवा दिए। वह कई महीनों से अवसाद में था। घर वालों से लेकर साथियों तक को उसने कोई बात नहीं बताई। पेट्रोल पंप मालिक का नजदीकी कर्मचारी होने की वजह से सभी कर्मचारी उस पर बहुत भरोसा करते थे।
बताते हैं कि पिछले दो माह में उसने पेट्रोल पंप के कागजों में हेरफेर कर लाखों का गबन किया। साथ ही अपने साथियों से, मिलने वालों व रिश्तेदारों से लाखों रुपये लेकर कहीं चला गया। एक माह से वह पंप पर काम करने ही नहीं आया। इस दौरान पंप मालिक रवि अग्रवाल ने पेट्रोल पंप का हिसाब मिलान किया तो मामला उजागर हुआ। घर वालों को बताया और उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। बीस लाख रुपये ले जाने की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय का कहना है कि कर्मचारी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर वास्तविकता पता चलेगी।