फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peth closed on the bus stand, the path of Vivek Vihar Colony

बस स्टैंड पर गड्ढे ने बंद किया विवेक विहार कालोनी का रास्ता

Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 25 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Peth closed on the bus stand, the path of Vivek Vihar Colony
गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
ज्यादा दूरी तय कर स्टैंड तक पहुंचते हैं कॉलोनी के लोग
विज्ञापन

बरसात के बाद सड़कों पर फैली कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी 

तीन दिन से रुक-रुककर हो रही वर्षा के बाद शहर के मुख्य रास्तों पर कीचड़ फैल गई है, जिसके चलते पैदल और दोपहिया वाहनों से गुजरने वालों को दुश्वारियों का सामना  करना पड़ रहा है। वहीं प्राइवेट बस स्टैंड पर हालत बहुत ही नाजुक हो गए हैं। तालाब रूपी गड्ढे के कारण विवेक बिहार कॉलोनी का रास्ता बंद हो गया है। कॉलोनी से आने और जाने वाले लोगों को दूसरे मोहल्लों से गुजरना पड़ रहा है। 
वर्षा की वजह से शहर के प्राइवेट, रोडवेज, बाबूराम मार्केट रोड, टिकटगंज, पटियाली सराय, हायडिल कॉलोनी, वन विभाग रोड, सम्राट अशोक नगर, नेकपुर, ब्राह्मपुर आदि में सड़कों पर कीचड़ हो गई है। देखा गया है कि लोगों को पैदल गुजरते समय बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को बस में उतरने और बैठते समय भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। प्राइवेट बस स्टैंड पर विवेक बिहार कॉलोनी को जाने वाले रास्ते पर बड़ा गड्ढा है जिसमें पानी भर गया है। लोगों ने बताया कि दिन हो या रात किसी भी समय कॉलोनी को नहीं आ जा सकते। उन्हें बस स्टैंड पर आने को दूसरे मोहल्लों से गुजरना पड़ रहा है। बोले-यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि सड़कों पर फैली कीचड़ के बारे में पालिका प्रशासन का यहीं कहना है कि सूखने के बाद उसे हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
...बस स्टाफ भी है दुखी 
बदायूं। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टैंड पर गंदगी और गड्ढे में जलभराव के कारण सभी बसों के स्टाफ के साथ ही यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। बस से  पालिका पार्किंग शुल्क वसूलती है किंतु सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed