फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People were terrified by the threat... villagers fled from their homes

Budaun News: धमके से लोगों में दहशत... घर छोड़ भागे ग्रामीण

Fri, 23 May 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
People were terrified by the threat... villagers fled from their homes
अफवाह फैलने के बद स्टेशन पर जुटे लोगों को समझाकर घर लौटाते पुलिस इंस्पेक्टर। संवाद
उझानी। मेंथा फैक्टरी में आग की लपटों के बीच धमाकों से लोग दहशत में आ गए। रात में करीब तीन बजे अफवाह फैली कि तीन- चार किलोमीटर दूर तक कुछ नहीं बचेगा... इसके बाद तो लोग सड़कों पर आ गए। किसी ने रेलवे स्टेशन पर डेरा डाल लिया तो कोई अपने निजी गाड़ी से रिश्तेदारों के घर चला गया।
विज्ञापन

अफवाहों के बाजार में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। गौतमपुरी मोहल्ले के बालाजीपुरम इलाके, अहीरटोला की नई बस्ती, बाजार कलां, साहूकारा और पंजाबी कालोनी के लोग सड़क पर आ गए थे। इनमें से सैकड़ों लोग अपने निजी वाहन से बदायूं और बिल्सी की ओर कूच कर दिया। सुबह करीब चार बजे घोड़ा- बुग्गी से सुरक्षित स्थान की तलाश में पूरे परिवार के साथ निकले प्रेमपाल ने बताया कि बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। महिलाओं और बच्चों के साथ लोग सड़क पर दिखे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया।
विज्ञापन

ऐसे में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक को लाउडस्पीकर से बताना पड़ा कि कस्बे के अंदर किसी को भी खतरा नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिर भी घंटाघर चौराहा, रेलवे स्टेशन और पुराने बस स्टैंड के पास से लोगों को उनके घरों की ओर लौटाना मुश्किल हो गया। रेलवे स्टेशन पर तो वह खुद भी भीड़ में घिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

आग का गोला फूटा तो कोसों दूर तक सुनाई दी आवाज
फैक्टरी में आग के दौरान धमाके तो लोगों को सैकड़ों बार सुनाई दिए, लेकिन बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे जो धमाका हुआ। उसने पूरे कस्बे के लोग और घबरा गए। धमाके की आवाज कोसों दूर बिल्सी और कछला तक सुनाई दी। बिल्सी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि ऐसा लगा कि धमाका उनके घर के पास ही हुआ हो। पंजाबी काॅलोनी निवासी अनुराग धींगरा का कहना है कि धमाके के बाद सहमे कालोनी के कई लोग घर से निकलकर बदायूं बाइपास तक पहुंच गए।

अफवाह फैलने के बद स्टेशन पर जुटे लोगों को समझाकर घर लौटाते पुलिस इंस्पेक्टर। संवाद

अफवाह फैलने के बद स्टेशन पर जुटे लोगों को समझाकर घर लौटाते पुलिस इंस्पेक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed