फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People were left miserable by the heat throughout the day, but as evening fell, the weather turned pleasant.

Budaun News: दिनभर गर्मी से बेहाल रहे लोग, शाम होते ही मौसम हुआ सुहाना

Thu, 04 Jun 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
People were left miserable by the heat throughout the day, but as evening fell, the weather turned pleasant.
बिल्सी के नगर के बिजलीघर रोड पर भरा बरसात का पानी। संवाद
बदायूं। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को शाम के समय चली तेज हवाओं और हल्की बारिश से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप निकलने लगी थी। दोपहर के समय गर्मी का असर इतना अधिक था कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम करीब होते-होते मौसम का रुख बदलने लगा।
विज्ञापन

बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हवा चलने और बारिश की फुहारों से वातावरण में ठंडक घुल गई। घरों की छतों और पार्कों में लोग मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों और बुजुर्गों को भी गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि दिन के समय गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-41
बिल्सी में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
- गर्मी से मिली राहत, कई स्थानों पर जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। पिछले दो दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिल गई। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के कारण नगर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल रहे। शाम होते-होते बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में ठंडक घुल गई। लोग घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
हालांकि बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं नगर के कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। नगर के मुख्य बाजार, बिजलीघर रोड एवं खैरी बस स्टैंड क्षेत्र समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ी।







आंधी में अलीगंज में दो ट्रांसफॉर्मर गिरे, बिजली व्यवस्था हुई ठप



बदायूं। मुजरिया क्षेत्र के अलीगंज गांव में बृहस्पतिवार को तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। तेज हवा के चलते गांव की बिजली आपूर्ति का एक ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुआ। इसके साथ ही एक ट्यूबवेल को बिजली देने वाला ट्रांसफॉर्मर भी गिर गया। दोनों ट्रांसफॉर्मर के खंभे टूट गए और विद्युत लाइनें भी जगह-जगह से टूट गईं। इससे पूरे अलीगंज गांव में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुजरिया सब स्टेशन को दी। उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। संवाद

बिल्सी के नगर के बिजलीघर रोड पर भरा बरसात का पानी। संवाद

बिल्सी के नगर के बिजलीघर रोड पर भरा बरसात का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed