फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People went out shopping at the festival was jam

त्योहार पर खरीददारी को निकले लोग तो लगा जाम

Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
People went out shopping at the festival was jam
दीवाली की खरीदारी
धनतेरस पर शहर सहित जिले भर के बाजारों में खूब धन वर्षा हुई। लोगों ने बर्तन, जेवर, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के साथ झाड़ू की खरीदारी भी की। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हुई। एक दिन में करोड़ों रुपयों की खरीदारी की गई। वाहनों की बिक्री ने तो रिकार्ड तोड़ दिया। शहर में पुराना बाजार से लेकर हलवाई चौक के बीच बर्तनों की सर्वाधिक बिक्री हुई। अधिकांश बर्तनों की दुकानें सड़कों पर सजी नजर आईं। इससे लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। डमरू की डिजायन वाले गिलासों ने लोगों को खूब लुभाया। सराफा बाजार भी गुलजार रहा। इस बार लोगों ने न सिर्फ चांदी के सिक्के खरीदे, बल्कि चांदी के स्टेच्यू, बर्तन आदि की बिक्री भी धड़ल्ले से हुई। इसमें अंगूठी, बाली, नेकलेस आदि तमाम आभूषण खूब खरीदे गए।  इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की दिवाली भी रंगीन रही। ग्राहकों ने एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी सहित तमाम वस्तुओं की बिक्री हुई। 
विज्ञापन

खूब बिकीं बाइक्स और स्कूटी 
बदायूं। धनतेरस पर वाहनों की बिक्री ने रिकार्ड तोड़ दिया। इस बार भी हमेशा की तरह बाइकों की बिक्री सबसे ज्यादा हुई। जीएस हीरो मोटर्स पर 1150, बजाज आहूजा पर 700, हांडा एजेंसी पर 376 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। कार, टैक्सी, बोलेरो आदि चौपहिया वाहन भी खूब बिके। आयशर ट्रैक्टर्स एजेंसी पर 10 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। वहीं, बालाजी ट्रैक्टर्स पर 11 किसानों ने ट्रैक्टर खरीदे, जबकि पांच खरीदारों को कानपुर डिपो भेजना पड़ा। अब्बास ट्रैक्टर्स के मालिक अब्बास अली ने बताया कि उनके यहां ट्रैक्टरों की रिकार्ड बिक्री हुई। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने वालों को की संख्या भी ज्यादा रही। 
विज्ञापन

धनतेरस की खरीदारी करने को उमड़े ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए आधे से ज्यादा शहर जाम की जद में जकड़ा नजर आया। पुलिस ने बाजारों के रास्तों पर बैरियर लगाकर लोगों को रोक दिया, लेकिन भारी भीड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। शार्टकट अपनाकर कुछ वाहन चालक भीड़ भरे रास्तों में घुसे तो और फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 आतिशबाजी की दुकानों पर लगी भीड़ 
 धनतेरस के दिन आतिशबाजी की बिक्री भी खूब हुई। गांधी ग्राउंड में लगीं आतिशबाजी की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी। बच्चों ने जहां फिरकी, फुलझड़ी की खरीदारी की तो युवा वर्ग ने रॉकेट, बम खरीदने पर जोर दिया। 
उझानी । दीपावली के मद्देनजर घरेलू और धनतेरस का सामान खरीदने के निकले लोगों के लिए शुक्रवार को बाजार में भीड़भाड़ अधिक होने की से परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं को बच्चों को हुई। 
मेन मार्केट में त्योहार के खरीददारी के लिए निकले लोगों में सर्वाधिक संख्या ग्रामीण महिला-पुरुषों की रही। जाम की शुरूआत यूं तो पूर्वाह्न से देखने को मिली लेकिन दोपहर बाद हालात बिगड़ गए। हलवाई चौक और पुरानी अनाज मंडी के आसपास वाहनों के बेतरतीब निकालने से लोगों को पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया। ऐसा ही नजारा घंटाघर चौराहे पर देखने को मिला। चौराहे से बिल्सी रोड बाजार और स्टेशन रोड की ओर आने-जाने वाले ई-रिक्शा चालकों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। राहगीरों और ई-रिक्शा चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। जाम के झमले में फंसे राहगीरों में खासकर महिलाओं ने बताया कि ठेला-खोमचा वालों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। ज्यादातर दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठान के सामने तख्त आदि रख कर लोगों को परेशानी में डाले रखा।
भीड़भाड़ वाले इलाके से पुलिस नदारद
मेन मार्केट में जाम के झमेले से परेशान लोगों को उसी स्थिति में राहत मिल सकती थी जब पुलिस कर्मी हलवाई चौक और पुरानी अनाज मंडी मोड के साथ घंटाघर चौराहे पर तैनात रहे। बावजूद पुलिसकर्मियों ने खुद को भीड़ से दूर ही रखा। एक-दो जगह पुलिसकर्मी दिखे भी लेकिन मूकदर्शक बने रहे।

बाजार में महिला का पर्स गायब
घरेलू सामान की खरीददारी के लिए अल्लापुर चमारी गांव से पहुंची ओमवती पत्नी रामस्वरूप का पर्स गायब हो गया। पर्स में डेढ़ हजार रुपये थे। हलवाई चौक मोड़ पर पर्स गायब होने की भनक लगते ही ओमवती काफी देर तक उचक्के की तलाश में जुटी रही। उसने बकरियों वाले नखासे में भी खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed