{"_id":"6683523c40107fa8af0e7477","slug":"people-suffering-from-heat-and-humidity-more-than-300-patients-reached-the-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1018-121501-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, जिला अस्पताल पहुंचे 300 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, जिला अस्पताल पहुंचे 300 से अधिक मरीज
विज्ञापन
दवा लेने को कतार में लगे मरीज, गर्मी और उमस से लोग परेशान। संवाद
बदायूं। मौसम में बदलाव होने से जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जहां 1083 मरीज पहुंचे थे, वहीं सोमवार को 1452 मरीजों ने पर्चा बनवाया। इसमें 300 से अधिक मरीज गर्मी के चलते उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित हुए थे।
मौसम में बदलाव बीमारी का कारण बन रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव व दूषित खानपान से बीमारी बढ़ रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है।
जुलाई की शुरूआत में बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों को जीना दुश्वार कर रखा है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को 1452 मरीजों ने ओपीडी का पर्चा बनवाया। जिला अस्पताल में डॉ. अलंकार सिंह बताते हैं कि रोजाना करीब 200 के करीब मरीज उनकी ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को तीन सौ से अधिक मरीज देखे गए, जिनमें उल्टी, दस्त एवं बुखार की शिकायत मिली है। सोमवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 18 मरीज उल्टी दस्त एवं बुखार के भर्ती थे।
विज्ञापन
-- --
दिन की कड़क धूप और भीषण गर्मी ने उड़ाए होश
गांवों में बीमारियां पनपने लगी हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी गांवों में शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। यही कारण है कि भीषण गर्मी व धूप से मरीजों की बढ़ती जा रही संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को सरकारी अस्पताल सैदपुर में मरीजों की लाइन लगी रही। सीएचसी प्रभारी डॉ. जुनैद मेंहदी ने बताया कि रोजाना 300 मरीज दवाई लेने आते थे, सोमवार को 500 से अधिक मरीजों ने दवाई ली। मौसम में उतार-चढ़ाव बीमार कर रहा है।