फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People stopped Shri Krishna Shobhayatra in village Mausampur of Budaun

Budaun News: गांव मौसमपुर में नहीं निकलने दी श्रीकृष्ण की पालकी, आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग

Fri, 08 Sep 2023 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

गांव मौसमपुर में पिछले कई साल से जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान की पालकी निकाली जाती रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार दूसरे समुदाय के लोगों ने पालकी नहीं निकलने दी। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। 
 

विज्ञापन
People stopped Shri Krishna Shobhayatra in village Mausampur of Budaun
मूसाझाग थाने के बाहर खड़े मौसमपुर के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की पालकी नहीं निकलने दी। इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इससे गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव के तमाम लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। उन्होंने दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में पिछले कई साल से जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान की पालकी निकाली जाती रही है। गांव के गजेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार भी श्रीकृष्ण झांकी और पालकी निकालने की तैयारी की गई थी। गांव के तमाम लोग झांकी और पालकी लेकर जैसे ही सड़क पर आए कि दूसरे समुदाय के लोग विरोध में खड़े हो गए। सबके हाथों में लाठी-डंडे थे। ऐसे में टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जुए में हारा तो दांव पर लगा दी पत्नी: पति ने जीतने वाले के सामने किया पेश, बोला- इसे खुश कर देगी तो रकम माफ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने नहीं की सुनवाई 

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी थी लेकिन उसने कोई सुध नहीं ली। इससे गुस्साए तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूसाझाग थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां भी पुलिस ने सहयोग नहीं किया। दरोगा ने यह कहकर तहरीर नहीं ली कि इस आयोजन की प्रवष्टि थाने में नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मौसमपुर गांव में वर्ष 1960 से यह आयोजन होता आ रहा है।

ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान गांव के गजेंद्र, नरेंद्र, जगतपाल, नरेश, हेमराज, ब्रह्मपाल, बागेश, दुर्वेश, वीरेश, अशोक, रतिभान, बलवीर, रामवीर और शिवम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। एसओ शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed