फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People remained troubled throughout the day due to jam on Kashmiri Chowk and Station Road.

Budaun News: कश्मीरी चौक व स्टेशन रोड पर जाम से दिन भर परेशान रहे लोग

Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
People remained troubled throughout the day due to jam on Kashmiri Chowk and Station Road.
कश्मीरी चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। कश्मीरी चौक व स्टेशन रोड पर सोमवार को भीषण जाम लगा। इसमें कई कारें, स्कूली वाहन और एंबुलेंस फंस गईं। रेलवे स्टेशन समय से नहीं पहुंच पाने पर कई लोगों की ट्रेन छूट गई। वाहनों की लंबी लाइन लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को डंडे फटकारने पड़े।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर कश्मीरी चौक पर आगे निकलने के चक्कर में वाहन उल्टे सीधे फंस गए। इससे वहां जाम लग गया। इंदिरा चौक रोड पर कारों, टेंपो और एक सरकारी और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। जाम से निकलने की कोशिश में रिक्शा और बाइक चालकों ने हालत और खराब कर दी। इस बीच बरेली से कासगंज जाने वाली ट्रेन को पकड़ने जा रहे यात्रियों की ट्रेन भी जाम में फंसने से छूट गई। आधा घंटे लगे जाम की सूचना पर पहुुंची यातायात व सिविल लाइन पुलिस ने डंडे फटकार कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


यहां पर खराब है ट्रैफिक व्यवस्था
सराफा बाजार, टिकटगंज, चूना मंडी, नेहरू चौक, जिला महिला अस्पताल, रोडवेज, इंदिरा चौक, जेल चौराहा पर आए दिन जाम लगता है। हालांकि कुछ जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था होने से जाम पर काबू पा लिया जाता है।सोमवार को कलक्ट्रेट पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। यातायात पुलिस वाहनों को निकालने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ जगह पर जाम लगा था। बाजार में जाम की सूचना पर पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर वाहनों को निकलवाया गया। - आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed