{"_id":"65c0e51b8c6874eace0d46a1","slug":"people-kept-getting-drenched-in-light-showers-chances-of-rain-even-today-badaun-news-c-123-1-bdn1001-112897-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हल्की फुहारों में भीगते रहे लोग... आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हल्की फुहारों में भीगते रहे लोग... आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन
सर्द मौसम में गर्म कपड़ो में जाती महिलाएं। संवाद
जिले में कई स्थानों पर दोपहर बाद निकली धूप, सड़कों पर फैली कीचड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शुक्रवार-शनिवार को धूप खिलने के बाद रविवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया था। सोमवार को भी दिन की शुरुआत बादलों और बूंदाबांदी के साथ हुई। दोपहर के समय मौसम पहाड़ों जैसा हो गया। बारिश और बूंदाबांदी न होने के बाद भी पानी की बेहद महीन फुहारों से लोग भीगते रहे। दोपहर बाद कई स्थानों पर धूप निकली पर कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
फरवरी की शुरुआत से ही मौसम बिगड़ा चल रहा है। शुरुआत में बारिश और बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ हुआ था लेकिन रविवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। रात में भी हल्की बारिश हुई ताे सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शहर में बूंदाबांदी हुई तो दोपहर में हल्की फुहार के कारण लोगों के कपड़े भीगते रहे।
ग्रामीण इलाकों में वजीरगंज और सैदपुर में रात हल्की बूंदाबांदी हुई तो सुबह भी बादल छाए रहे। सहसवान में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई और दिन भर बादल छाए रहे। इस्लामनगर, दहगवां आदि जगहों पर दोपहर में धूप ने दर्शन दिए तो अलापुर और रेहड़िया में रात से ही बूंदाबांदी जारी रही जो सोमवार को भी चलती रही। बता दें कि फरवरी में अब तक छह एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
-
जलवाष्प से बनती हैं फुहारें : गौतम
रविवार को अधिकतम तापमान 16.6 तथा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि दरअसल, वातावरण में जलवाष्प हमेशा बनी रहती है। जब धूप निकल आती है तो ये उड़ जाती है। सापेक्षित आर्द्रता अधिक होने की वजह से जलवाष्प बहुत छोटी बूंदों में बदल जाती है। यदि यह नहीं बरसेगी तो कोहरे का रूप ले लेगी। नमी के साथ मिलकर यह जलवाष्प फुहार बना रही है। आने वाले दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं जबकि मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार से मौसम साफ होने की संभावना है।
-
बारिश में नहीं निकल रहे यात्री, परिवहन विभाग को नुकसान
पिछले दो दिन से बारिश के चलते आवागमन पर काफी प्रभाव पड़ा है। इससे यात्री भी अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। रविवार को बस स्टैंड सुनसान जैसा पड़ा रहा। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक बहुत कम यात्रियों का आना जाना हुआ। ऐसे ही सोमवार सुबह मौसम खराब रहा। जिसकारण अधिकतर बसों में बहुत कम यात्रियों ने सफर किया। एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे का कहना है कि बारिश के चलते आमदनी पर काफी प्रभाव पड़ा है।