फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People face the problems.

Budaun News: पांच दिन में ही ध्वस्त हो गई मुख्य बाजार में बनी पुलिया

Fri, 12 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पांच दिन पहले बनी पुलिया जो बुधवार की रात ध्वस्त हो गई। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की कार्यशैली सवाल उठने लगे हैं। बुधवार रात किसी वाहन के गुजरने से पालिका कार्यालय के सामने मुख्य बाजार में बनाई गई पुलिया निर्माण के मात्र पांच दिन बाद ही ध्वस्त हो गई। इससे पालिका की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

बीते पांच सितंबर को नगर पालिका कार्यालय के सामने टूटी पुलिया में एक छात्रा साइकिल समेत नाले में गिर गई थी। अखबार में इस हादसे की खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर छपते के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पालिका ने आनन-फानन पुलिया का निर्माण कराया लेकिन पांचवें दिन पुलिया दोबारा टूट गई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पालिका की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखने के लिए अवर अभियंता की तैनाती नहीं हुई है। जो यहां अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं, वे माह में एक-दो बार आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने कहा कि पुलिया निर्माण में बरती गई लापरवाही की जांच होगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed