फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people face the problems.

Budaun News: बिजली का खंभा टूटा, ठप रही आपूर्ति

Fri, 12 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
people face the problems.
उसावां में टूटा पड़ा खंभा। संवाद
उसावां। कस्बे के मंगलवार बाजार के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एमएफ हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के बाद कस्बे की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन दुरुस्त करने में जुट गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद टूटे खंभे की जगह लाइन को दूसरे खंभे से जोड़कर आपूर्ति बहाल की। बिजली गुल रहने के दौरान तेज गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में पंखे-कूलर बंद हो जाने से जनजीवन प्रभावित रहा। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान दिखे। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed