फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People are troubled by the dirt in the city, ADM did the inspection

Budaun News: शहर में गंदगी से लोग परेशान, एडीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 12 Jul 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the dirt in the city, ADM did the inspection
बदायूं। शहर में कूड़ा उठान समय से न होने के कारण सड़कों पर गंदगी का अंबार लग गया है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि राहगीर भी परेशान हैं। एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कूड़े के ढेर देख वह नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने और लापरवाह सफाईकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में नवादा, काली सड़क, टिकटगंज समेत कई वार्डों और प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा और नालियों का पानी सड़क पर बहता मिला। एडीएम ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ बनाना प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम ने कहा कि तय समय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हर मोहल्ले में सफाई निरीक्षण की रिपोर्ट मंगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed