{"_id":"66f49abaf88240b32200b044","slug":"people-angry-over-power-cut-demonstrated-badaun-news-c-123-1-sbly1006-126476-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
Thu, 26 Sep 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी बिजलीघर पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार में कई दिनों से चल रही बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। बुधवार की सुबह लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र बिजली की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।
मोहल्ले के निवासी सोमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिजली कटौती की समस्या ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। मोहल्ले के ही जरीफ मलिक ने बताया कि उनकी बस्ती में देववाणी चौक पर लगे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। जहां पर आए दिन फाॅल्ट होने के कारण उनकी बस्ती की बिजली ठप हो जाती है। प्रदर्शन करने वालों में कृपाल सिंह, सोमेन्द्र सोम, सूरजपाल, जरीफ मलिक, इकबाल उस्मानी, गुड्डु अंसारी, अनीश अहमद, जफर अंसारी, राजू यादव आदि है।