{"_id":"3a6fa354a566b7b09ec41c38d15310f2","slug":"pension-in-bank-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बैंक खाते में पहुंचते ही मिलेगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बैंक खाते में पहुंचते ही मिलेगा मैसेज
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन योजना, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन पा रहे लाभार्थी अपना फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर उनके बैंकेखातों में जमा करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने दिए हैं। पाठक ने कहा कि पेंशनधारक लाभार्थी यह सूचनाएं नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह सूचना मिलने के बाद पेंशन पहुंचने की सूचना मिलते ही उनके मोबाइल पर एक मैसेज पहुंच जाएगा। इससे लाभार्थियों को दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब तीन माह में भेजी जाएगी पेंशन
बदायूं। अब तक छह माह में भेजी जाने वाली पेंशन खाताधारकों के बैंक खातों में प्रत्येक तीन माह में भेजी जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि पेंशनधारक खातों से पेंशन निकालते रहें और बैंक खातों का संचालन अनिवार्य रूप से करें।