फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pending the considerations expressed displeasure at SSP

एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी

Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी सर्किल के एसओ के साथ की मीटिंग
लूटकांड का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश

 क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर एसएसपी सौमित्र यादव ने चिंता जताई। उन्होंने लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही गल्ला व्यापारी के साथ हुई लूट का जल्द खुलासा करने को कहा।
मंगलवार को एसएसपी करीब 12 बजे बिल्सी थाने पहुंचे। यहां सर्किल के सभी एसओ की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यालय लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश दे रहा है। बावजूद इसके पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। जनता के बीच पुलिस व्यवहार भी ठीक नहीं हो पा रहा है, इसके कारण अपराध बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुलिस को सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। इससे पुलिस को किसी भी घटना का खुलासा करने में लंबा वक्त लग जाता है। 
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि सर्किल के सभी एसओ वांछितों को शीघ्र गिरफ्तार जेल भेजें। विवेचनाओं को जल्द निपटाएं। थाने पर आने वाले पीड़ित की बात गंभीरता से सनुुं। उसे न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करें, ताकि वह जिला मुख्यालय या अन्य अफसरों के पास न जाए। मीटिंग में एसपी आरए मुन्नालाल, सीओ जगदीश चंद्र सिंह, एसओ नरेश पाल सिंह, सीपी सिंह, नरेश पाल कश्यप, एसआई दिनेश चंद्र, विनय कु्मार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed