फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pediatrics department saved a newborn weighing less than one kg

Budaun News: बाल रोग विभाग ने एक किलो से कम वजन के नवजात बचाया

Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Pediatrics department saved a newborn weighing less than one kg
मेडिकल कॉलेज में नवजात को परिजन को सोंपते डॉक्टर। स्रोत-मेडिकल कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में एक किलो से कम वजन के नवजात को स्वस्थ कर परिजनों को सौंपा है। विभागाध्यक्ष डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि रेखा पत्नी गजेंद्र सिंह के नवजात शिशु को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसका वजन एक किलो से भी कम था। साथ ही उसके शरीर में खून और प्लेटलेट्स की कमी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में पहले पीलीभीत में भर्ती कराए। उसके बाद बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराए। हालत में कोई सुधार न होने की वजह से रेफर कर दिया गया। उसके बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज के एसएनसीयू में 20 दिन पहले बच्चे को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान कई बार बच्चे की स्थिति गंभीर हुई और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। खून व प्लेटलेट्स चढ़ाई गई। पूरी टीम के प्रयास से बच्चे को बचाने में सफलता प्राप्त हुई। नवजात को अच्छी अवस्था में उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बच्चे को स्वस्थ देख परिवार के लोगों ने भी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed