फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pedestrian injured after being hit by car; PWD Junior Engineer detained.

Budaun News: कार की टक्कर से राहगीर घायल, पीडब्ल्यूडी का जेई हिरासत में

Sat, 11 Jul 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian injured after being hit by car; PWD Junior Engineer detained.
जगत क्षेत्र के कस्बा सखानू में इसी कार से हुई दुर्घटना। संवाद
जगत। थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानू के पास शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में कार चलाने वाला पीडब्ल्यूडी में तैनात एक जेई निकला। बताया जाता है कि वह नशे में था, पुलिस ने पुष्टि के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी जेई पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव गुधनी निवासी राजेंद्र (55) खेत पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अलापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि चालक नशे में था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार भी कब्जे में ले ली है। चालक ने खुद को पीडब्ल्यूडी में जेई बताया है। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दातागंज सीओ अशेष नाथ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जगत क्षेत्र के कस्बा सखानू में इसी कार से हुई दुर्घटना। संवाद

जगत क्षेत्र के कस्बा सखानू में इसी कार से हुई दुर्घटना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed