फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Peacock killed and thrown in the field, complaint to SSP

Budaun News: मोर को मारकर खेत् में फेंका, एसएसपी से शिकायत

Fri, 02 May 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Peacock killed and thrown in the field, complaint to SSP
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर में दो दिन पहले मोर को गांव के ही एक युवक ने मार डाला। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से इसकी शिकायत की। गांव खिरिया बाकरपुर के राम अवतार ने बताया है कि उसके घर में मोर रहता था। 28 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर मोर दाना चुग रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे डंडा मार दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने मोर को उठाकर बाजरे के खेत में फेंक दिया। घर में मोर के न दिखने पर राम अवतार ने छानबीन की तो खेत में मोर मरा हुआ मिला। वह तहरीर लेकर थाने गए तो पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed