फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patriotic songs echoed during the Tiranga Yatra.

Budaun News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने

Tue, 11 Aug 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed during the Tiranga Yatra.
म्याऊं में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। संवाद
बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने राष्ट्र भक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा की अगुवाई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की। प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. मुक्त्याज हुसैन, डॉ. सुचेता यादव, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. लालेंद्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीनिवासन गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






भारत माता के जयकारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
म्याऊं। सोमवार को ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, पुलिस चौकी और कस्बे की प्रमुख गलियों से होती हुई पुन: ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान केसी शाक्य, राणा प्रताप सिंह, ओमपाल सिंह राजपूत, पंकज पाठक, ठाकुर मदनपाल सिंह, प्रवेश शर्मा, भुवनेश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद






दातागंज में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा



दातागंज। सोमवार को दातागंज विधानसभा क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। शुभारंभ ग्राम रायपुर धीरपुर से हुआ। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण नरेश पाल, शिव कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, ओमदेव कश्यप, आदित्य ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

म्याऊं में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। संवाद

म्याऊं में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। संवाद

म्याऊं में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। संवाद

म्याऊं में तिरंगा यात्रा में शामिल युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed