{"_id":"6733af607436ea00720623a4","slug":"patients-remained-troubled-on-the-second-day-also-due-to-two-hours-of-strike-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129221-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो घंटे के कार्य बहिष्कार से दूसरे दिन भी परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो घंटे के कार्य बहिष्कार से दूसरे दिन भी परेशान रहे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बदायूं। सुबह में दो घंटे कार्य बहिष्कार से मंगलवार को मरीज और तीमारदार परेशान हो गए। पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन लग गई। आठ बजे पहुंचे मरीज डॉक्टरों के कमरे खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं इमरजेंसी में भी मरीजों को देखने वाला कोई कर्मचारी नहीं था। दो घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं।
जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली 15 अक्तूबर को अचानक गायब हो गए थे। जिनका 28 दिन बाद भी कहीं सुराग नहीं लग सका है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं तो साथी फार्मासिस्ट विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया, जो जो मंगलवार को भी रहा।
फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी ने बताया कि अब तक काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे, लेकिन अब 17 नवंबर तक सुबह में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी बरामदगी नहीं होती है तो फिर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार की तरह मंगलवार को भी दो घंटे तक जिला अस्पताल में न तो पर्चे बन सके न ही मरीजों को दवा ही मिल सकी। साथ ही जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी के कर्मचारियों ने भी साथ देते हुए कार्य बहिष्कार का साथ दिया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं धड़ाम हो गईं। दो घंटे तक मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बाद में पता लगा कि कर्मचारी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं तो मरीजों ने इंतजार किया। दो घंटे बाद ही मरीजों को दवा मिल सकी।
जब तक हमारे कर्मचारी की बरामदगी नहीं हो जाती है, तब तक कर्मचारी 17 नवंबर तक हर रोज दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान मरीजों को भी असुविधा हुई है। पुलिस को जल्द ही कर्मचारी के बारे में स्पष्ट कर देना चाहिए। गुमराह नहीं करना चाहिए। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल