{"_id":"68925c2f1180a1baff02b691","slug":"patients-of-viral-diarrhea-increased-hospitalization-increased-badaun-news-c-123-1-akb1003-144569-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वायरल डायरिया के मरीज बढ़े, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वायरल डायरिया के मरीज बढ़े, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
बदायूं। मौसम में बदलाव की वजह से इन दिनों वायरल डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दवा से ठीक न होने पर मरीजों को भर्ती कर फ्लूड की बोतल चढ़ाई जा रही हैं। डॉक्टर साफ सुथरा भोजन और गुनगुना पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में दोपहर 12 बजे मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। डॉ. राजेश कुमार को मरीज तौफिक ने बताया कि तीन दिन से पेट खराब है। खाना खाने के तुरंत बाद दस्त लगने लगते और बुखार भी आ रहा है। दो दिन दवा खाने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। डॉक्टर ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। इसी तरह मरीज मुस्कान ने डॉक्टर को बताया कि दो दिन से तेज बुखार, उल्टी और दस्त लग रहे हैं। डॉक्टर ने मुस्कान के शरीर की कमजोरी देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। डॉ. राजेश ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। ज्यादा बाहर का खानपान और गंदा पानी पीने से शरीर में संक्रमण आ रहा है। उन्होंने मरीजों से अपील कि घर का साफ सुथरा खाना और गुनगुना पानी पीने की सलाह दी। डाॅक्टर ने बताया कि पिछले दिनों में 10 से 15 मरीज वायरल डायरिया के ओपीडी में आ रहे हैं।
--
वार्ड में भर्ती हैं 13 मरीज
जिला अस्पताल में डायरिया के 13 मरीजों को भर्ती किया गया है। पैरामेडिकल स्टाफ ने बताया कि सभी मरीजों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या थी। सभी को डॉक्टर ने भर्ती कराया है। उनको दवा भी चढ़ाई जा रही है।