{"_id":"68a8cf3995d9d7a6f200a560","slug":"patients-are-not-getting-the-benefit-of-health-atm-it-is-operating-only-in-the-data-of-the-department-badaun-news-c-123-1-akb1003-145593-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मरीजों को नहीं मिल रहा हेल्थ एटीएम का लाभ, सिर्फ विभाग के आकड़ों में संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मरीजों को नहीं मिल रहा हेल्थ एटीएम का लाभ, सिर्फ विभाग के आकड़ों में संचालन
विज्ञापन
बदायूं। दो साल पहले जिले में लगाए गए चार हेल्थ एटीएम सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं। शुक्रवार की पड़ताल में सामने आया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी उझानी में एटीएम पूरी तरह से बंद था। जबकि बिल्सी सीएचसी में कुछ जांच हो पा रही थीं। जबकि सीएमओ को सभी अधिकारी एटीएम चालू करने की रिपोर्ट दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हर दिन 250 से 300 लोगों की जांच होती है। इसमें से तमाम मरीजाें को रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन आना पड़ता है। इस वजह से मरीजों को परेशानी होती है। इसको कम करने के लिए जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम लगाया गया था। सोमवार को एटीएम मशीन इमरजेंसी के बाहर रखी थी। इसका तार स्विच बोर्ड में लगा था, जबकि मशीन बंद थी। इसमें जांच रिपोर्ट पांच मिनट में ही मिल जाती है। यही हाल महिला अस्पताल का भी है। वहां पर रखी मशीन भी बंद मिली। इसी तरह उझानी में भी मशीन का संचालन नहीं हो रहा था। जबकि बिल्सी में चार-पांच जांच ही हो पा रही थीं, जबकि इसमें 30 प्रकार से ज्यादा की जांच होती हैं। वहीं, सीएमओ डॉ.रामेश्वर मिश्रा का दावा है कि सभी केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम पूरी तरह से क्रियाशील हैं। अधिकारी हर दिन इसकी रिपोर्ट भी भेज रहे हैं।
--
एक मशीन की कीमत है चार लाख
जिला और महिला अस्पताल, उझानी और बिल्सी सीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम की कीमत करीब चार लाख रुपये है। इस्तेमाल न होने की वजह से यह धूल फांक रही है।
--
मशीन में होती यह जांच
हेल्थ एटीएम से बीपी, ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी फैट, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की स्थिति, बॉडी माॅस इंडेक्स, फैट, कैल्शियम, पल्स रेट, ग्लूकोज, हिमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन, टायफाइड की जांच होती है।